Laptop par jio TV चलाइए बहुत आसन तरीका

Add a review
हेल्लो दोस्तो आज इस पोस्ट मै आपको बताने बाला हू किस प्रकार आप अपने लैपटॉप मैं jio TV chala sakte hai तो आइए जानते है ,,, Technology, gadgets, news,

Descriptions

 लैपटॉप पर ऐसे चलाएं JioTV ऐप, बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा Live टीवी का मजा



हेल्लो दोस्तो आज इस पोस्ट मै आपको बताने बाला हू किस प्रकार आप अपने लैपटॉप मैं jio TV chala sakte hai 

तो आइए जानते है ,,,,


अगर आप इंटरनेट पर लाइव टीवी देखना पसंद करते हैं, तो इसके लिए सबसे बढ़िया ऐप JioTV है। यह आपके केबल टीवी का खर्च तो बचाता ही है, साथ ही इसे कहीं भी और कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 822 चैनल्स देखे जा सकते हैं। साथ ही आप एक हफ्ते पुराने शो को भी देख सकते हैं। इसका यूजर इंटरफेस 15 भाषाएं सपोर्ट करता है, जिसमें अंग्रेजी और हिन्दी शामिल है।



आमतौर पर जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल स्मार्टफोन पर ही किया जा सकता है। जियो सिनेमा ऐप की तरह इसे आप स्मार्ट टीवी या लैपटॉप पर इस्तेमाल नहीं कर सकते। हालांकि हम जो तरीका बताने जा रहे हैं, उसके जरिए आप PC या लैपटॉप पर भी JioTV चला पाएंगे। यानी लाइव टीवी का मजा बड़ी स्क्रीन पर। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से बस एक ऐप डाउनलोड करना होगा। आइए जानते हैं इसका तरीका:

1. यह ऐप करना होगा डाउनलोड

JioTV ऐप आपको माइक्रोसॉफ्ट स्टोर या एंड्रॉइड टीवी पर नहीं मिलेगा। स्मार्ट टीवी में देखने के लिए JioTV का एपीके डाउनलोड करना होगा और फिर इसे अपने एंड्रॉइड टीवी में पेन ड्राइव से कॉपी करके इंस्टॉल करना होगा। हालांकि इसका यूजर इंटरफेस थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि इस ऐप को टीवी के लिए नहीं बनाया गया। ऐसे में अगर आप बड़ी स्क्रीन पर JioTV देखना चाहते हैं तो इसके लिए लैपटॉप अच्छा विकल्प रहेगा। लैपटॉप में JioTV ऐप इस्तेमाल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और Bluestacks Android Emulator को डाउनलोड करें। 



2. JioTV ऐप का करें इंस्टॉल

अब ब्लूस्टैक्स एंड्रॉइड एमुलेटर में JioTV ऐप का सर्च करके इंस्टॉल करें। इसके बाद जियो टीवी ऐप Bluestacks होम स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा। इसे वहां से ओपन करें। जियो टीवी ऐप को अब लैपटॉप पर भी स्मार्टफोन की ही तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन और टैबलेट की तरह लैपटॉप/पीसी पर JioTV ऐप पर वीडियो रिकॉर्ड करने का कोई विकल्प नहीं है। 

दोस्तो पोस्ट अच्छी लगी हो अगर कुछ सीखने को मिला हो तो comment करे

Similar Products

1146246243613751551

Add a review